11.8 C
New York
October 18, 2024
indiaTrending

Weather Forecast: मौसम को लेकर IMD का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में तापमान जाएगा 47 पार, यूपी-राजस्थान में बरस रही आग

Weather Forecast : देश के कई राज्यों में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि दिल्ली एनसीआर में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है। आइए जानते हैं कि लोगों को गर्मी से कब राहत मिलेगी?

आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी ने रविवार के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि सोमवार से बुधवार तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई राज्यों में अधिकतम अधिकतम तापमान 44 और 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

दिल्ली का कैसा है मौसम

राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में हीटवेव के साथ झुलसा देने वाली भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया, जोकि सामान्य पारा से 4.0 डिग्री अधिक है। सबसे गर्म इलाका मुंगेशपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 46.7 डिग्री, पीतमपुरा में 46.1 डिग्री और पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। कुछ इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। रिज का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और आया नगर का 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी और राजस्थान में पड़ रही प्रचंड गर्मी

देश में सबसे गर्म राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान रहा। यूपी के कानपुर और राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में भी लोगों को सूरज की तपिश सता रही है। पंजाब के लुधियाना में अधिकतम पारा 45.2 डिग्री और एमपी के ग्लावियर में 45.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

एमपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

गर्मी ने मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ दिए। दतिया में सबसे ज्यादा पार 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम पारा 45 डिग्री, खजुराहो में 44, गुना 43.8, रतलाम 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन राज्यों में गर्मी का सितम जारी

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई स्थानों में 19 से लेकर 21 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में लू चलने के आसार हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड में गर्मी का सितम जारी रहेगा।

इन राज्यों में होगी बारिश

मेघालय में 19 और 20 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 मई को जमकर बादल बरसेंगे।

Related posts

Türkiye Mostbet Bahisçisinin Inceleme

Top Hindustan

“mostbet En Güzel Saati

Top Hindustan

“mostbet Casino Resmi Site Casino Mostbet Para Için Mostbet Çalışma Aynasında Çevrimiçi Oynayın, Kayıt Olun 540 Arşivler

Top Hindustan

PM Kisan: शाम होते ही 11 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! संसद से आया 16वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

Top Hindustan

1xbet En Colombia: Apuestas Deportivas Y On Line Casino Onlin

Top Hindustan

Team India: 5 साल बाद टीम इंडिया में इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी वापसी? दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

Top Hindustan

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now